श्रीनगर। शोपियां पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक बाजार जांच अभियान चलाया। इस दौरान मांस विक्रेताओं, मछली बेचने वालों, ढाबा मालिकों, फल और सब्जी विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई ताकि खाद्य सुरक्षा मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा दिशानिर्देशों, विशेष रूप से मांस और मछली जैसे जल्द खराब होने वाली वस्तुओं के भंडारण और हैंडलिंग के संबंध में सख्ती से पालन करने के लिए संवेदनशील बनाया गया। संवाद