श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शालिमार के फैकल्टी ऑफ हॉर्टिकल्चर के डिवीजन ऑफ सॉइल साइंस ने शुक्रवार को शालिमार कैंपस में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘मिट्टी के सूक्ष्म जीव उर्वरता के मौन वास्तुकार’ का उद्घाटन किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मिट्टी के सूक्ष्म जीवों की वैज्ञानिक समझ को मजबूत करना तथा मिट्टी की उर्वरता, पोषक चक्रण और सतत कृषि उत्पादकता में इनकी भूमिका को रेखांकित करना है। 26 नवंबर तक चलने वाले इस सप्ताह भर के प्रशिक्षण में विशेषज्ञ व्याख्यान, हैंड्स-ऑन लैब डेमोंस्ट्रेशन, एक्सपोजर विजिट और प्रैक्टिकल सेशन शामिल हैं। संवाद