श्रीनगर। पुलवामा मार्ग पर वीरवार को सड़क पार कर रही सात साल की एक बच्ची बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) काकपोरा ले गए। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मारी गई बच्ची की पहचान अरीबा पुत्री नजीर अहमद निवासी पोहु के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। संवाद