श्रीनगर। प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर के कार्यकारिणी सदस्यों, जिला अध्यक्षों तथा जोनल प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को श्रीनगर में पीएसएजेके स्टेट वाइस प्रेसिडेंट मंजूर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य वर्तमान एडहॉक कमेटी के कार्यों व प्रगति का मूल्यांकन करना तथा संवैधानिक रूप से अनिवार्य चुनाव प्रक्रिया शुरू करने में हो रही देरी पर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। ब्यूरो