फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा आलोचकों को परेशान करने के लिए पासपोर्ट को बना रही हथियार : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को भाजपा पर आलोचकों को परेशान करने और दंडित करने के लिए पासपोर्ट को हथियार बनाने और अवैध यात्रा प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया है। मुफ्ती की यह प्रतिक्रिया यूनाइटेड किंगडम के वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में भारतीय मूल की प्रोफेसर नताशा कौल के रविवार के दावे के एक दिन बाद आई है।
इसमें प्रोफेसर ने दावा किया था कि जब वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरीं तो उन्हें प्रवेश से वंचित कर दिया गया। साथ ही डिपोर्ट कर दिया। कर्नाटक सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि पहले आतिश तासीर, अशोक स्वैन और अब नताशा कौल। निताशा के साथ एकजुटता से खड़े रहें। लंदन में रहने वाली कश्मीरी पंडित शिक्षाविद कौल ने एक्स पर पोस्ट में दावा किया है कि उन्हें बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों द्वारा कोई कारण नहीं बताया गया और भारत सरकार से पहले से कोई नोटिस या सूचना नहीं मिली कि उन्हें देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें