श्रीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुसलमानों पर की गई टिप्पणी उनके इस्लामोफोबिया का उदाहरण है। यह बातें नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने बुधवार को एक्स पर किए पोस्ट में कहीं हैं। उन्होंने कहा कि कठमुल्ला शब्द का इस्तेमाल करना और मौलवियों का मजाक उड़ाना गलत हैं। यूपी के सीएम नफरत, विभाजन और मुसलमानों के अमानवीयकरण की आरएसएस की विचारधारा पर चल रहे हैं। ब्यूरो