हंडवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में बैठक कर कार्यकर्ताओं संग बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा कि पार्टी को किसी के साथ चुनाव लड़ने से परहेज नहीं है। चाहे नेकां हो या अन्य कोई दल। यह बातें उन्होंने सोमवार को हंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र आयोजित कार्यकर्ता बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कहीं। इस दौरान आगामी संसदीय चुनावों के संबंध में ब्लॉक अपर रजवार ए, अपर रजवार बी और ड्रगमुल्ला बी के कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि एनसी ने उत्तरी कश्मीर में एक भी परियोजना शुरू नहीं की है। सत्ता में आने पर वह इस जगह को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं बायोटेक्नोलॉजी पार्क और जीएमसी हंदवाड़ा लाया, तो ये लोग इसका मजाक उड़ा रहे थे। अब, वे कह रहे हैं कि यह किसी के हस्तक्षेप के बिना आया है।