श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बिलावर के मक्खन दीन मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर चिंता जताई है। साथ ही एक्स पर ट्वीट कर डीजीपी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही कहा कि अब तक न तो न्यायिक जांच का कोई आदेश जारी हुआ है और न ही पीड़ित परिवार को कोई सहायता या मुआवजा दिया गया है। मामले का आरोपी एसएचओ बिलावर अभी भी फरार है। ब्यूरो