श्रीनगर। जिला पुलिस मुख्यालय श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नवनियुक्त अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए बुधवार को पाइपिंग समारोह का आयोजन किया। समारोह में अभिषेक कैथ, डॉ. बरलीन और सोनिका वर्मा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती ने औपचारिक रूप से उनके नए पद के प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शाह उमर, उपाधीक्षक मुख्यालय सैयद स्लीत शाह और जिला पुलिस श्रीनगर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ब्यूरो