बारामुला। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सोपोर पुलिस ने मंगलवार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए जरूरतमंद परिवारों में आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। वितरित की गई वस्तुओं में सिलाई मशीनें, व्हीलचेयर, कंबल, हीटर, तथा किताबों और स्टेशनरी से भरे स्कूल बैग शामिल थे। यह कदम विशेष रूप से आने वाले सर्दियों के मौसम से पहले जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के मकसद से उठाया गया है। एसएसपी सोपोर इफ्तिखार तालिब ने कहा कि यह पहल हमारे उस वचन को दर्शाती है कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं बल्कि समाज की भलाई और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध एक संवेदनशील इकाई भी है। संवाद