श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पुनः आरंभ होने के साथ सबसे जरूरी मुद्दों में से एक जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है वे लगभग एक लाख दिहाड़ी मजदूरों की दुर्दशा है। ये मजदूर जो अक्सर समाज के सबसे हाशिए पर पड़े तबके से आते हैं। कई सरकारी विभागों की रीढ़ रहे हैं और उनके सुचारु संचालन को सुनिश्चित करते हैं। यह जरूरी है कि सभी विधायक, सत्ताधारी दल के साथ मिलकर इस मुद्दे को सुलझाने और इन मजदूरों के नियमितीकरण को सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हों ताकि उन्हें वह सम्मान और रोजगार सुरक्षा मिल सके जिसके वे हकदार हैं। ब्यूरो