एनआईटी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम। स्रात एनआईटी
श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर ने वीरवार को सभी शाखाओं के नव प्रवेशित बीटेक 2025 बैच के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत एनआईटी श्रीनगर के निदेशक प्रो. बिनोद कुमार कनुजिया के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने नए छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उनके साथ प्रभारी निदेशक डॉ. रूही नाज़ मीर और रजिस्ट्रार प्रो. अतीकुर रहमान भी मौजूद थे। अपने संदेश में प्रो. अतीकुर रहमान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के ओरिएंटेशन कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं और नए छात्रों को एनआईटी श्रीनगर के शैक्षणिक वातावरण और संस्कृति के अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सत्र के दौरान, छात्रों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, नियमों और विनियमों तथा विभिन्न सहायक सेवाओं का व्यापक परिचय दिया गया। ब्यूरो