रोटरी क्लब ऑफ कश्मीर ने रविवार को निशात बंड में स्वच्छता अभियान चलाया। स्रोत : रोटरी।
श्रीनगर। रोटरी क्लब ऑफ कश्मीर ने रविवार को निशात बंड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें कई रोटेरियन और युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर क्लब के सचिव डॉ. तौसीफ अहमद ने कहा कि जब तक हम लोगों में विशेषकर हमारे छात्र समुदाय में नागरिक भावना को बढ़ावा नहीं देते तब तक स्थायी स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रथाएं चुनौती बनी रहेंगी। सभी के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए इस जागरूकता को प्रारंभिक चरण में ही विकसित करना जरूरी है। रोटरी क्लब ऑफ कश्मीर ने पहल जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अभियान की स्थानीय निवासियों और आगंतुकों ने काफी सराहना की। इस मौके पर अभियान में अध्यक्ष जगजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आदिल शाह, डॉ. सलीम खान, डॉ. फरा शफी, डॉ. जीनत और क्लब के कई अन्य सदस्य शामिल रहे। संवाद