शोपियां। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और जम्मू-कश्मीर के पूर्व अध्यक्ष रविंदर रैना शनिवार को शोपियां फल मंडी पहुंचे। बागवानों, व्यापारियों और फल संघों के सदस्यों से बातचीत की। बोले, बागवानी कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस क्षेत्र में कोई भी संकट लाखों परिवारों की आजीविका पर सीधा असर डालता है। उन्होंने बागवानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं सरकार के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाई जाएंगी। बोले, मैं व्यक्तिगत रूप से केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर आपकी मांगों को उनके समक्ष रखूंगा। संवाद