अनंतनाग। अनंतनाग जिला पुलिस ने सुरक्षा संबंधी मौजूदा स्थितियों को ध्यान में रखते जिले में अधिकृत अधिकारी की अनुमति के बगैर ड्रोन, यूएवी और इसी तरह के किसी अन्य हवाई उपकरण को उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। शनिवार को जारी आदेश में कहा है कि जो कोई भी ड्रोन का उपयोग करना चाहते हैं उन्हें पहले सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेनी होगी। संदिग्ध ड्रोन गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या जिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9419051940, 019322-2222870 पर दें।