श्रीनगर। मिशन युवा के तहत जम्मू-कश्मीर बैंक ने बुधवार को श्रीनगर में रोज-ए-युवा लॉगिन डे आयोजन किया। इस अवसर पर 30 स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को औपचारिक रूप से सौंपे गए ताकि वे विभिन्न स्वरोजगार इकाइयां शुरू कर सकें। उपायुक्त अक्षय लब्रू ने समय पर ऋण सहायता प्रदान करने और मामलों के त्वरित निपटान में बैंक की सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने मिशन युवा पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह बेरोजगारी की समस्या को हल करने और उद्यमिता का पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में महत्वपूर्ण है। संवाद