श्रीनगर। पुलिस ने मंगलवार को बीरवाह के वटालपोरा इलाके में एक दुकान से करीब चार किलो गांजा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, स्थानीय युवाओं को नशीले पदार्थ बेचने की सूचना पर एएसआई गुलाम हसन की टीम ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ छापेमारी की। आरोपी की पहचान वटालपोरा निवासी सद्दाम यूसुफ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। संवाद