गांदरबल। पुलिस ने चेक बाउंस में नामजद चार साल से फरार आरोपी जहूर अहमद लोन पुत्र मोहम्मद रमजान लोन निवासी प्रेंग कंगन को शुक्रवार को दबोच लिया। कोर्ट से बार-बार वारंट जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी से बचता रहा और अदालत में पेश नहीं हुआ। राजोरी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद