अनंतनाग। पुलिस ने बिजबिहाड़ा इलाके में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार बिजबिहाड़ा के डोनीपोरा में नाके पर जांच के दौरान एक कार की तलाशी ली गई जिसमें छिपाकर रखी गई 136.3 किलोग्राम अफीम बरामद की। गाड़ी में सवार सुनील कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी गांधी कैंप जालंधर और बॉबी पुत्र बलबीर दास निवासी तिलक नगर जालंधर के रूप में हुई है। अपराध में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। संवाद