श्रीनगर। नगर निगम के मुख्यालय करण नगर में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर नुजहत कुरैशी और संयुक्त आयुक्त सुहैल उल इस्लाम ने शपथ दिलाई। समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों ने नशे के पदार्थों द्वारा उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में साझा जिम्मेदारी के महत्व को उजागर किया और निरंतर सार्वजनिक जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। एसएमसी के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हुए। संवाद