श्रीनगर में सिम विक्रेताओं की जांच करती पुलिस। स्रोत पुलिस
- फोटो : katra news
श्रीनगर। पुलिस ने जिलेभर में सिम कार्ड विक्रेताओं की व्यापक जांच अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य सिम कार्डों के दुरुपयोग को रोकना है। पुलिस ने जिले के सभी पांच जोनों में अभियान चलाया, जिसमें खन्यार, लाल बाजार, सदर, शालटेंग, नगीन, निशात, राजबाग, आरएम बाग, सौरा, परिमपोरा, करण नगर, नौगाम, बटमालू, मैसूमा, क्रालखुद, कोठीबाग, जकोरा, अहमद नगर सहित नूरबाग और बगियास पुलिस पोस्टों के अधिकार क्षेत्र वाले इलाकों के सिम कार्ड विक्रेताओं की गहन जांच की गई। संवाद