श्रीनगर। सऊदी अरब में सड़क हादसे में हैदराबाद के 42 उमरा यात्रियों की मौत पर मीरवाइज उमर फारूक ने गहरा दुख व्यक्त व शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग अल्लाह के घर के लिए साफ नीयत के साथ निकले थे, वह इबादत की अवस्था में उसी की ओर लौट गए। उनके परिवारों के लिए यह दुख की घड़ी है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। संवाद