श्रीनगर। श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एसएससीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. ओवैस अहमद ने मंगलवार को दौरा कर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जारी परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अमीरा कदल पैदल पुल, गोनी खान मार्केट/प्लाजा और जहांगिर चौक जंक्शन सुधार परियोजना जैसे महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया गया, जिससे प्रशासन की इन पहलों के समय पर और प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया गया। उन्होंने परियोजना को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद