फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर एसएमसी मेयर का दावा: नेकां और भाजपा गुप्त गठबंधन में, अवैध निर्माण की अनुमति देने का बना रहे दबाव

Fri, 25 Nov 2022 12:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने कहा कि कुछ प्रतिनिधि उन पर अवैध दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाल रहे हैं और शहर के भीतर अवैध गतिविधियों की अनुमति भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे मतभेद तभी खत्म होंगे जब मैं दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करूंगा और अवैध निर्माण और अन्य गतिविधियों की अनुमति दूंगा।
विज्ञापन
श्रीनगर मेयर जुनैद अजीम मट्टू पत्रकार वार्ता के दौरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन (एसएमसी) के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने वीरवार को दावा किया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और भारतीय जनता पार्टी एक गुप्त गठबंधन में हैं। श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मट्टू ने कहा कि कुछ प्रतिनिधि उन पर अवैध दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाल रहे हैं और शहर के भीतर अवैध गतिविधियों की अनुमति भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारे मतभेद तभी खत्म होंगे जब मैं दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करूंगा और अवैध निर्माण और अन्य गतिविधियों की अनुमति दूंगा। आगे कहा कि सरकार ने कहा था कि परिवार के शासन को समाप्त कर दिया जाएगा, जबकि रिश्वतखोरी में शामिल नेकां नेताओं को खुले तौर पर कवच दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, अगर नेकां का भाजपा के साथ गुप्त गठबंधन है तो वे इस संबंध में खुली घोषणा क्यों नहीं करते। अगर नेकां कश्मीर में बदलाव का रास्ता है तो हम राजनीति को अलविदा कह देंगे। जुनैद अजीम मट्टू ने कहा, अगर नेकां ने श्रीनगर नगर पालिका को स्थिर करने के लिए भाजपा से हाथ मिलाया है तो वह खुले आम आएं।
विज्ञापन


पर्दे के पीछे ये चालें न चलें। मैं कसम खाता हूं, मैं उनकी बैंड बजाऊंगा। मेयर ने कहा, हमारे पास एक नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक सदस्य और दिल्ली में भाजपा नेता की रिकॉर्डिंग है। इस रिकॉर्डिंग में भाजपा नेता उससे कहते हैं कि भाजपा आपकी (नेकां की) है और हम जो चाहें करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा डिप्टी मेयर और नेकां नेता परवेज कादरी रिश्वतखोरी में शामिल रहे हैं क्योंकि उन्होंने अब तक लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक लिए हैं। मट्टू ने कहा, इस संबंध में पुलिस को पर्याप्त सबूत दिए गए हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि किन कारणों से कार्रवाई में देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें