फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टिप्पर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके के 55 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार को एक टिप्पर की चपेट में आने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना लंगेट तुलवारी में हुई। एक पैदल यात्री को टिप्पर ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पहले जीएमसी हंदवाड़ा ले जाया गया और बाद में उन्नत उपचार के लिए एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लंगेट तुलवारी निवासी अली मोहम्मद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें