कुलगाम। कुलगाम जिले के भूविज्ञान और खनन विभाग ने अवैध खनन, निष्कर्षण और कच्चे माल के परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सितंबर माह में की गई छापेमारी के दौरान कुल 25 वाहनों को जब्त किया गया जिनमें जेसीबी मशीनें भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि जिला खनन अधिकारी (डीएमओ) कुलगाम की देखरेख में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें चार जेसीबी, 15 ट्रैक्टर, चार डंपर और दो टिप्पर जब्त किए गए। अवैध खनन से संबंधित विभिन्न अपराधों के लिए पांच लाख रुपये का जुर्माना किया गया। संवाद