श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान ने कश्मीर विश्वविद्यालय के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए दो दिवसीय उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जेकेईडीआई के सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से संस्थान के निदेशक के समग्र पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं, परियोजना रिपोर्ट निर्माण प्रक्रिया, और जम्मू-कश्मीर स्टार्टअप नीति के बारे में जानकारी देना था। संवाद