श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) के सामाजिक कार्य विभाग द्वारा एक्शनएड एसोसिएशन इंडिया के सहयोग से मंगलवार को ‘कामकाजी लोग और शहर’ विषय पर आयोजित अर्बन एक्शन स्कूल 2025 कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। सप्ताह भर चलने वाला यह कार्यक्रम शोधकर्ताओं, कार्यकर्ताओं और छात्रों को आधुनिक शहरों में शहरी जीवन, कार्य और नियोजन की वास्तविकताओं से जुड़ने का एक मंच मिलेगा। कुलपति प्रो. नीलोफर खान ने कहा कि शहरी विकास में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ लोगों की जरूरतों और सामाजिक न्याय को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। शहरों को अधिक मानवीय और समावेशी बनाने वाले विचारों को आकार देने में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। केयू के डीन अकादमिक मामले प्रो. शरीफुद्दीन पीरजादा, रजिस्ट्रार प्रो. नसीर इकबाल, पूर्व मुख्य नगर नियोजक इफ्तिखार हकीम, एक्शनएड एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक संदीप चाचरा ने भी विचार व्यक्त किया। ब्यूरो
-