श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू)ने 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षित छात्र सांसद एकत्रित हुए जिन्होंने विधानमंडलीय प्रक्रियाओं और संसदीय आचरण का ज्ञान प्रदर्शित किया। इसमें विश्वविद्यालय के सदस्यों, अधिकारियों, शोध विद्धानों और अन्य छात्रों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. निलोफर खान ने प्रतिभागियों की आत्मविश्वास, स्पष्टता और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूथ पार्लियामेंट पहले जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संसदीय मामलों के मंत्रालय की शरद द्विवेदी ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की दक्षता की सराहना की। विश्वविद्यालय के 55 छात्रों ने लोकसभा प्रक्रियाओं, प्रश्न समय, विधायी कार्य और समग्र संसदीय आचरण के मुख्य पहलुओं पर 60 दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया था। इससे वे प्रामाणिकता और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन कर सके। पूरे भारत से 51 टीमों ने भाग लिया जिनमें से केवल आठ टीमों ने राष्ट्रीय दौर के लिए क्वालिफाई किया जिसमें कश्मीर विश्वविद्यालय भी शामिल है। संवाद