श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) ने घोषणा की है कि 20 अक्तूबर को उर्स-शेख नूर-उद-दीन साहिब के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाश के कारण उस दिन निर्धारित विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। नई तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी। यह निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। छात्रों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक नोटिस के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर रखें। संवाद