अवंतिपोरा। मंत्री जावेद अहमद डार ने वीरवार को इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) में ‘साइंटिफिक हनी बीकीपिंग इंटीग्रेटेड विद ऑयलसीड मिशन’ पर दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि जावेद ने शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आईयूएसटी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंंने कृषि उत्पादकता को बढ़ाने, पारिस्थितिकी तंत्र बचाने और गांव की रोजी-रोटी को बेहतर बनाने में मधुमक्खी पालन के आर्थिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर जोर दिया। आईयूएसटी के कुलपति प्रो. शकील ए रोमशू ने शोध और नवाचार पर जोर देते हुए कहा कि विचारों को धरातल पर लाने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। कार्यशाला को प्रो. विकास नंदा, प्रो. एएच मून, प्रो. परवेज ए मीर और रजिस्ट्रार प्रो. अब्दुल वाहिद मखदूमी ने भी संबोधित किया। संवाद
-