फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपचुनावों के मद्देनजर 10वीं की परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 की अक्तूबर-नवंबर सत्र की शेष विषयों की परीक्षा के के लिए सोमवार को संशोधित डेटशीट जारी की है। बडगाम और नगरोटा विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के कारण व्यावसायिक विषयों की परीक्षा अब 6 नवंबर और विज्ञान की परीक्षा 13 नवंबर को निर्धारित की गई है। उर्दू व हिंदी विषयों की परीक्षा 17 नवंबर को निर्धारित की गई है जबकि कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा अब 19 नवंबर को होगी। अंग्रेजी विषय की परीक्षा 20 नवंबर और गृह विज्ञान की परीक्षा 23 नवंबर को पुनर्निर्धारित की गई है। परीक्षा 27 नवंबर को समाप्त होगी जिस दिन चित्रकला और कला विषय निर्धारित हैं। इस बीच बहुत कम उम्मीदवारों वाले विषयों जैसे संगीत की परीक्षा 25 नवंबर को और अतिरिक्त व वैकल्पिक विषयों जैसे कश्मीरी/डोगरी/भोटी/पंजाबी/अरबी/उर्दू/हिंदी/फारसी/संस्कृत की परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी जबकि सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 26 नवंबर को होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें