फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर बैंक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम राहत कोष में दिए 4.10 करोड़

विज्ञापन
जेएंडके बैंक ने सीएम को राहत कोष में सौंपा 4.1 करोड़ का चेक। सोत बैंक - फोटो : mathura
विज्ञापन
श्रीनगर। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास कार्य में मदद के लिए जम्मू-कश्मीर बैंक ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 4.10 करोड़ रुपये की राशि का योगदान दिया। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ चटर्जी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्यों के साथ मिलकर सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को राहत राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने बैंक के इस महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की और बैंक प्रबंधन तथा कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की संस्थाओं की एकजुटता संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहने के सामूहिक संकल्प को दर्शाती है। इससे बाढ़ प्रभावित परिवारों की मुश्किलों को कम करने में काफी मदद मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें