श्रीनगर। मीरवाइज उमर फारूक रविवार को श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद पहुंचे। यहां 1200 से ज्यादा बच्चों ने सीरा निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मीरवाइज ने एक्स पर कहा कि हमारे प्यारे पैगंबर के जीवन के बारे में जानने के लिए बच्चों का उत्साह और प्रेम देखकर दिल को सुकून मिला। ‘आई लव मोहम्मद’ व्यक्त करने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम अपने बच्चों और युवाओं में ईमानदारी, दया, करुणा, निष्ठा और नैतिक शक्ति जैसे उनके शाश्वत मूल्यों को स्थापित करें। जब हमारे बच्चे इन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे तो यह सही मायने में एक सुदृढ़ और समृद्ध समाज की नींव रखेगा। ब्यूरो