श्रीनगर। श्रीनगर के अलोचीबाग निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति जो मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गया था, ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने बताया कि ये व्यक्ति 26 अक्तूबर को गुजार बटमालू के पास सड़क पार कर रहा था। तभी वह मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया। घायल को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान अलोचीबाग श्रीनगर के गुलाम मोहम्मद शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। संवाद