पुलवामा। पुलिस ने पुलवामा जिले के न्यूवा क्षेत्र में शनिवार को दो वाहन जब्त किए हैं जो खनिजों की अवैध खोदाई और ढुलाई में लिप्त पाए गए। पुलिस ने बताया कि एक डंपर और एक जेसीबी मशीन को मौके से जब्त किया गया जो गैरकानूनी रूप से खनिजों की निकासी और परिवहन कर रहे थे। इस सिलसिले में पुलवामा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद