श्रीनगर। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हंदवाड़ा जिले के लंगेट, चोगुल और मागम थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने छह ट्रैक्टर और एक जेसीबी रविवार को जब्त की। इस संबंध में खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि अवैध खनन या इससे संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। संवाद