शोपियां। गैरकानूनी खनन गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रखते हुए शोपियां पुलिस ने वीरवार को नौ वाहनों को जब्त किया। इनमें पांच ट्रैक्टर, दो डंपर, एक टिपर और एक जेसीबी शामिल हैं। ये वाहन कीगम और शोपियां क्षेत्रों में खनिजों की अवैध निकासी और परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस के मुताबिक अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि प्राकृतिक संसाधनों की हिफाजत की जा सके और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके। संवाद