गांदरबल। पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में मंगलवार को आठ वाहनों को जब्त किया। ये वाहन थाना गांदरबल, गुंद और पुलिस पोस्ट नागबल क्षेत्राधिकार के विभिन्न इलाकों से काबू किए गए। इन सभी मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है। अवैध खनन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इससे पर्यावरण को भी गंभीर क्षति होती है। गांदरबल पुलिस ने एक बार फिर यह दोहराया है कि ऐसे गैरकानूनी कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद