फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध खनन में शामिल 12 वाहनों को किया जब्त

विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए वाहन। स्रोत पुलिस - फोटो : bah
विज्ञापन
श्रीनगर। अवैध खनन में शामिल वाहनों पर गांदरबल व बारामुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे 12 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने बारामुला और गांदरबल में विभिन्न जगहों पर विशेष नाका लगाकर कार्रवाई की। वहीं पुलिस ने बोनियार थाना क्षेत्र के रामपोरा में नाका लगाया जहां पर पुलिस ने जांच के लिए दो टिप्परों को रोका। उनके पास नदी से निकाले गए बड़े पत्थरों को ले जाने की कोई अनुमति न होने के चलते मौके पर ही दोनों टिप्परों को जब्त कर लिया गया। दूसरी ओर गांदरबल पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन करने वाले वाहनों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखा। लार, खीर भवानी व नागबल में विशेष नाका लगाकर 10 टिप्परों को जांच के लिए रोका तो उनके पास कोई भी अनुमति न होने के चलते उन्हें जब्त कर लिया। पुलिस का कहना था कि अवैध तरीके से खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद

पुलिस ने जब्त किए वाहन। स्रोत पुलिस- फोटो : bah

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें