फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध खनन के आरोप में पांच गिरफ्तार, 12 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। जिला प्रशासन ने पुलिस और खनन विभाग के सहयोग से जिले भर में अवैध खनन और अनधिकृत खनिज परिवहन के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की। इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई टीमों ने मधुमती नाला के विभिन्न हिस्सों अथवाटो और सोनरवानी क्षेत्र में अभियान चलाए। यहां नियमों के उल्लंघन में कई सौ मीट्रिक टन नदी तल सामग्री जब्त कर उसके बाद नष्ट कर दी। अवैध निष्कर्षण और परिवहन में शामिल पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हाल की कार्रवाइयों में 140 से अधिक जब्तियां की गई हैं जिसके चलते करीब 12 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें