श्रीनगर। जिले के सामाजिक कार्यकर्ता साहिल मक्खनू ने वीरवार को सरकार से आईएचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट स्कैम की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई एक आईएचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट करवाई गई थी जिसमें अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियोंं सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस टूर्नामेंट को करवाने वाले आयोजक बिना खिलाड़ियों व होटल वालों के पैसे दिए भाग गए। हम सरकार से मांग करते हैं कि होटल व खिलाड़ियों के पैसे दिलाए जाएं। स्कैम हुआ है उसकी ज्यूडिशियल जांच करवाई जाए। लोगों के टिकट के पैसे वापस दिए जाएं। संवाद