फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायक ने गुरेज उप-जिला अस्पताल का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। गुरेज के विधायक नजीर गुरेजी ने उप-जिला अस्पताल गुरेज का शनिवार को दौरा किया ताकि अस्पताल के कार्यप्रणाली की समीक्षा और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जा सके। इस दौरान गुरेजी ने ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की धीमी गति और गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ठेकेदारों को निर्देश दिया कि सभी कार्य अस्पताल प्रशासन के निर्देशों के अनुसार किए जाएं। विधायक ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की जांच की और अस्पताल की मौजूदा सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उन्हें प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता पर फीडबैक मांगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें