गुलमर्ग। गुलमर्ग गंडोला के केबल, केबिन और लोड-बेयरिंग परीक्षणों से संबंधित महत्वपूर्ण ट्रायल्स को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी सुरक्षा जांच सुचारु रूप से पूरी होने के बाद गंडोला का फेज-एक मंगलवार से नियमित वाणिज्यिक संचालन फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। फेज-एक के संचालन की बहाली बढ़ी हुई वहन क्षमता के साथ आ रही है जो पर्यटकों को विश्व के सबसे ऊंचे और लोकप्रिय रोपवे में से एक पर अधिक आरामदायक और कुशल अनुभव का वादा करती है। संवाद