जीएमसी बारामुला में एआईटी का द्घाटन करते अतिथि। संवाद
बारामुला। सरकारी मेडिकल कॉलेज बारामुला के इम्यूनोहेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग (ब्लड सेंटर) में मंगलवार को सेमी-ऑटोमेटेड एनालाइजर आधारित कॉलम ऐग्लुटिनेशन तकनीक का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रिंसिपल प्रो. डॉ. माजिद जावेद, मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ. परवेज मसूदी, रजिस्ट्रार एकेडमिक्स प्रो. डॉ. शफाकत अहमद लोन, डॉ. सादात नजीर शाह, पैथोलॉजी डॉ. बाबा इकबाल खालिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रगतिशील तकनीक के जुड़ने से अस्पताल की डायग्नोस्टिक क्षमता में अत्यधिक वृद्धि होगी। इस तकनीक से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, अनेक बार रक्त चढ़ा चुके मरीजों तथा बाल रोगियों को बेहतर और सुरक्षित चिकित्सीय सेवाएं मिलेंगी। संवाद