जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवानों का हत्यारा आतंकी आदिल पारे मुठभेड़ में मारा गया। लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी की सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश थी। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर के क्रिसबल पालपोरा संगम इलाके में आतंकियों की होने की जानकारी श्रीनगर पुलिस को मिली।
पुलिस दल पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी
इसके बाद चेकिंग शुरू की गई तो पुलिस दल पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लश्कर का आतंकी मौके पर ही मारा गया। उसकी पहचान गांदरबल निवासी आदिल पारे के तौर पर हुई।
नौ साल की लड़की को भी गोली मारी थी
वह जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवानों हसन डार और सैफुल्ला कादरी की हत्या में शामिल था। उसने एक नौ साल की लड़की को भी गोली मारी थी। आईजीपी ने बताया कि मुठभेड़ में कश्मीर पुलिस का एक छोटा दल शामिल था।