फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Encounter: पुलिस के दो जवानों का हत्यारा आतंकी मुठभेड़ में ढेर, नौ साल की बच्ची को भी मारी थी गोली

Sun, 12 Jun 2022 07:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर पुलिस को संगम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद चेकिंग शुरू की गई। इस बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवानों का हत्यारा आतंकी आदिल पारे मुठभेड़ में मारा गया। लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी की सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश थी। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर के क्रिसबल पालपोरा संगम इलाके में आतंकियों की होने की जानकारी श्रीनगर पुलिस को मिली।

पुलिस दल पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी

इसके बाद चेकिंग शुरू की गई तो पुलिस दल पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लश्कर का आतंकी मौके पर ही मारा गया। उसकी पहचान गांदरबल निवासी आदिल पारे के तौर पर हुई।

नौ साल की लड़की को भी गोली मारी थी

वह जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवानों हसन डार और सैफुल्ला कादरी की हत्या में शामिल था। उसने एक नौ साल की लड़की को भी गोली मारी थी। आईजीपी ने बताया कि मुठभेड़ में कश्मीर पुलिस का एक छोटा दल शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें