बोमई पुलिस ने पाई सफलता, कई थानों में आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं एनडीपीस के तहत मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोपोर। बोमई पुलिस ने मंगलवार को एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कोडीन फॉस्फेट की 350 बोतलें (100 मिलीलीटर की) बरामद की गई हैं। आरोपी की पहचान परवेज अहमद भट निवासी उमराबाद एचएमटी श्रीनगर के रूप में हुई है। जांच में 12506377.10 रुपये की अवैध रूप से अर्जित आय का खुलासा हुआ है, जिसके बाद उसके बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। वहीं, आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जांच में सामने आया है कि संपत्ति (बैंक बैलेंस) नशीली दवाओं की तस्करी के माध्यम से अर्जित की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के तहत पुलिस स्टेशन परिम्पोरा, पुलिस स्टेशन राम मुंशीबाग श्रीनगर, थाना सुंबल और पुलिस थाना बोमई में मामले दर्ज हैं।