अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला को अस्वस्थता के कारण शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी नेताओं ने यहां बताया कि अब्दुल्ला (87) को इस सप्ताह की शुरुआत में पेट में इन्फेक्शन हो गया था और उन्हें इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नेता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी लेकिन अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें आज या कल छुट्टी मिलने की संभावना है।