फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिल्ली विस्फोट के विरोध में इंजीनियर रशीद तिहाड़ में आज से करेंगे भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आवामी इत्तिहाद पार्टी (एआईजी) के संस्थापक एवं बारामुला से सांसद इंजीनियर रशीद ने दिल्ली विस्फोट के विरोध में तिहाड़ जेल में 12 नवंबर से दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू करेंगे।। इस बात की जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि इंजीनियर रशीद ने 10 नवंबर 2025 के दिल्ली विस्फोट में कीमती मानव जीवन की दुखद क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की और इसे मानवता पर हमला बताया। इंजीनियर रशीद ने मीडिया रिपोर्ट्स पर गंभीर चिंता जताई कि शिक्षित कश्मीरी, जिनमें डॉक्टर भी शामिल हैं को हिंसा के रास्ते पर धकेला जा रहा है। अपनी भूख हड़ताल के जरिए वे कश्मीरियों को याद दिलाना चाहते हैं कि हम और युवा व शिक्षित लोगों को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते। उन्होंने भूख हड़ताल की सूचना जेल प्रशासन को दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें